देश में फिर से बढ़ा कोरोना ग्राफ, एक्टिव मरीज दर में बढ़ोतरी हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में फिर से बढ़ा कोरोना ग्राफ, एक्टिव मरीज दर में बढ़ोतरी हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 114,853,685 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,554,694 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 176319 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10839894 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 157548 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,11,73,761 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 16,838 नए मामले सामने आए हैं। आज करीब एक सप्ताह बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही इस दौरान कोरोना से 113 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 13,819 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.01 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.58 फीसदी है। मृत्यु दर 1.41 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 03 जनवरी को 7,61,834 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 21,99,40,692 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 1,80,05,503 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के 261 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में अब तक मरने वालों की संख्या 10,915 हो गई है। दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा 6.40 लाख से अधिक हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को 28 हजार लोगों को COVID-19 टीके लगाए गए, इनमें से 14,328 टीके वरिष्ठ नागरिकों को लगाए गए।

महाराष्ट्र की बात करें तो यहां कोरोनावायरस के नए मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 9000 नए केस दर्ज हुए हैं और 60 लोगों की मौत हुई। हालांकि सरकार भी संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

871

882275

7171

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

9

4953

62

अरुणाचल प्रदेश

2

16780

56

असम

1626

214894

1093

बिहार

348

260777

1543

चंडीगढ़

545

21140

355

छत्तीसगढ़

2990

306693

3851

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

6

3400   

2

दिल्ली

1701

627566

10915

गोवा

639

53775

798

गुजरात 

2749

264564

4412

हरियाणा

1615

266992

3052

हिमाचल प्रदेश 

540

57406

996

जम्मू एंड कश्मीर 

883

123930

1959

झारखंड

486

118552

1091

कर्नाटक

6147

934639

12350

केरल

44734

1020671

4255

लद्दाख

43

9651

130

लक्षद्वीप

115

309

1

मध्य प्रदेश 

3308

256116

3866

महाराष्ट्र 

86359

2049484

52340

मणिपुर

32

28878

373

मेघालय

13

13805

148

मिजोरम

18

4400

10

नागालैंड

15

12104

91

ओडिशा

774

334838

1917

पुडुचेरी

166

38959

669

पंजाब

6264

173230

5887

राजस्थान

1509

316631

2788

सिक्किम

32

5987

135

तमिलनाडु

3978

836963

12508

तेलांगना

1963

295970

1639

त्रिपुरा

32

32001

391

उत्तराखंड

542

95000

1692

उत्तर प्रदेश 

2029

593149

8729

वेस्ट बंगाल

3236

562412

10273

भारत में कुल मामले

176319

10839894

157548


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।